सवाई माधोपुर, 14 सितम्बर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का ब्लॉक स्तरीय आ बीबीयोजन 12 सितम्बर से 15 सितम्बर के मध्य हो रहा है।
उक्त खेलो के जिला समन्वयक चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में ब्लॉक खण्डार में कबड्डी पुरूष वर्ग में बिचपुरी गुजरान, कबड्डी महिला में गोठड़ा, वॉलीबॉल महिला में मेई कलां, हॉकी पुरूष एवं महिला में नायपुर, खो-खो महिला में गोठड़ा पंचायत की टीमें विजेता रही है।
बौंली ब्लॉक में कबड्डी पुरूष खेल प्रतियोगिताओं में कुशलुपरा, कबड्डी महिला प्रतियोगिताओं में बांसटोरड़ा, शूटिंग वॉलीबॉल पुरूष बौली, वॉलीबॉल पुरूष बौंली, वॉलीबॉल महिला मोरन, खो-खो महिला में जस्टाना पंचायत की टीम विजेता रहीं। वहीं सवाई माधोपुर ब्लॉक कबड्डी पुरूष खेल प्रतियोगिता में पचीपल्या, कबड्डी महिला में खिलचीपुर, खो-खो महिला में मैनपुरा, चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक कबड्डी पुरूष में ग्राम पंचायत रजवाना की टीम विजेता रही। शूटिंग वॉलीबॉल पुरूष में ईसरदा विजेता रही। खो-खो महिला खेल प्रतियोगिताओं में ग्राम पंचायत ईसरदा की टीम विजेता रहीं। कबड्डी महिला वर्ग में डेकवा विजेता रही। टेनिस बॉल क्रिकेट बालिका वर्ग में महापुरा विजेता रही।
गंगापुर सिटी ब्लॉक में महिला वर्ग खो-खो उदई खुर्द, महिला वर्ग कबड्डी में नारायणपुर टटवाड़ा की टीम विजेता रही।
बामनवास ब्लॉक में कबड्डी पुरूष प्रतियोगिताओं में गुर्जरबड़ौदा, कबड्डी महिला में कोयला, टेनिस बॉल क्रिकेट महिला में फुलवाड़ा, खो-खो महिला वर्ग में बिन्जारी पंचायत की टीम विजेता रही। मलारना डूंगर ब्लॉक में कबड्डी पुरूष में फलसावटा, कबड्डी महिला भूखा, शूटिंग वॉलीबॉल पुरूष में खिरनी, वॉलीबॉल पुरूष में तारनपुर, खो-खो महिला खिरनी तथा हॉकी पुरूष खेल प्रतियोगिताओं मंे मलारना डूंगर पंचायत की टीम विजेता रही है।


Read Time:2 Minute, 51 Second