प्रदेशाध्यक्ष जनाब वक़ार अहमद ख़ान के निर्देशानुसार व प्रदेश कार्य समिति वेलफ़ेयर पार्टी ऑफ इंडिया, राजस्थान की सहमती से प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया गया! प्रदेश महा सचिव हसीन अहमद ने बताया कि जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश कार्य समिति की सहमती से निम्न पदों पर मनोनीत किया गया है:-
1. इक़बाल अहमद ख़ान
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
(प्रभार सलाहकार प्रदेश अध्यक्ष एवं नियुक्ति प्रदान करने)
2. हिमता राम सिसोदिया जी
प्रदेश उपाध्यक्ष
(प्रभारी एससी/एसटी प्रकोष्ठ)
3. रामजी तिवारी
प्रदेश सचिव
(प्रभारी – जोधपुर व पाली )
4. ज़ाकिर हुसैन
प्रदेश सचिव
5.मेमुना नर्गिस
प्रवक्ता
6.ग़ज़ाला परवीन
अध्यक्ष, महिला मोर्चा, राजस्थान
तथा
7.अंजना फिलिप्स
महासचिव,महिला मोर्चा, राजस्थान
सभी पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वेलफ़ेयर पार्टी ऑफ इंडिया के मिशन को आमजन तक पहुंचाने की भरपूर कोशिश करेंगे साथ ही भावनानुसार पार्टी संगठन की मजबूती हेतु प्रदेश स्तर पर सक्रियता से कार्य करेंगे ।


Read Time:1 Minute, 38 Second