विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन धाविका दुती चंद ने निराश किया। वह महिलाओं की 200 मीटर रेस में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं। निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप ने मेडल जीतने की उम्मीद कायम रखी है। हॉकी में भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में 1-0 से मात दी। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा। 11वें दिन जिन भारतीय एथलीटों पर नजरें रहेंगी उनमें डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर से पदक की उम्मीद होगी वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। घुड़सवारी में फवाद मिर्जा एक्शन में होंगे।बीता 10वां दिन भारत के नजरिए से शानदार रहा। शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। जबकि चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
दुती चंद ने किया निराश भारतीय धाविका दुती चंद टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में भारत की चुनौती पेश की। वह हीट 2 में अंतिम स्थान पर रहीं। उन्होंने 200 मीटर दूरी को पूरा करने के लिए 23.85 सेकेंड के साथ सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जो फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था।
शूटिंग में निराशा टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजी की स्पर्था में भारत को निराशा हाथ लगी है। संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पुरुषों की 50 मीटर थ्री पोजीशन के फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके। क्वालीफिकेशन राउंड में ऐश्वर्य 21वें और संजीव 32वें नंबर पर रहे।
सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी सेमीफाइनल में पहंच गई। ओलंपिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब भारत की महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा।